ऐसा क्या खाएं, जो गर्मी से राहत दिलाए और इम्यूनिटी भी बढ़े

ऐसा क्या खाएं, जो गर्मी से राहत दिलाए और इम्यूनिटी भी बढ़े

सेहतराग टीम

कहते हैं ना जैसा देश वैसे ही भेष-भूशा। इसी प्रकार जैसा मौसम होता है वैसे ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान होना भी जरूरी है। जैसे कि सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाले फूड का सेवन किया जाता है और गर्मी के मौसम में शरीर को राहत देने वाले फूड क सेवन करना बेहतर माना जाता है। क्योंकि सर्दी के मौसम में  उपयोग होने वाले खाध पदार्थ का अब अधिक उपयोग शरीर के हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए आज मैं आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताऊंगा जो आपको गर्मी से राहत भी दिलाएंगी और आपकी इम्यूनिटी को भी मैंटेन रखेंगी।

पढ़ें- दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर बनाएं ये ड्रिंक, आसान है बनाने की विधि

दही खाना है अधिक फायदेमंद

गर्मी के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दही का सेवन करें। हर दिन कम से कम 1 कटोरी दही जरूर खाएं। आप दही को नाश्ते में चपाती या पराठे के साथ और दोपहर में दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। शाम के समय दही और रायता खाने से बचना चाहिए।

केला खाने से होगा फायदा

केला खाने से हमारे शरीर को कई पौषक तत्वों की प्राप्ति होती है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं।

केले में मौजूद आयरन हमारे फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। इससे कोरोना जैसे श्वसनतंत्र को प्रभावित करनेवाले वायरसों से लड़ने की ताकत हमारे शरीर को मिलती है।

छाछ पीने का मौसम-

छाछ हमारे पाचनतंत्र को ठीक बनाए रखने का काम करती है। छाछ पीने से हमारा शरीर लू के असर से भी बचा रहता है। अगर हर दिन दोपहर के समय गुड़ के साथ देसी छाछ का उपयोग किया जाए तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

जब हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है तो हमारे खाए हुए भोजन का पूरा लाभ हमारे शरीर को मिलता है। इससे हमारे गट बैक्टीरिया को भी लाभ मिलता है और शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए अलग-अलग डेयरी प्रोडक्ट शरीर को क्या-क्या फायदा देते हैं?

गर्मियों में रोज नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 7 समस्याएं

गर्मियों के मौसम में सलाद में जरूर शामिल करें प्याज, मिलेंगे कमाल के ये 6 फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।